Thursday, February 11, 2010


'आए भी वो गए भी वो'--गीत है यह, गिला नहीं

हमने य' कब कहा भला, हमसे कोई मिला नहीं।


आपके एक ख़याल में मिलते रहे हम आपसे

यह भी है एक सिलसिला गो कोई सिलसिला नहीं।


गर्मे-सफ़र हैं आप तो हम भी हैं भीड़ में कहीं

अपना भी काफ़िला है कुछ आप ही का काफ़िला नहीं।


दर्द को पूछते थे वो, मेरी हँसी थमी नहीं

दिल को टटोलते थे वो, मेरा जिगर हिला नहीं।


आई बहार हुस्न का ख़ाबे-गराँ लिए हुए :

मेरे चमन कि क्या हुआ, जो कोई गुल खिला नहीं।


उसने किए बहुत जतन, हार के कह उठी नज़र :

सीनए-चाक का रफ़ू हमसे कभी सिला नहीं।


इश्क़ की शाइरी है ख़ाक़, हुस्न का ज़िक्र है मज़ाक

दर्द में गर चमक नहीं, रूह में गर जिला नहीं


कौन उठाए उसके नाज़, दिल तो उसी के पास है;

'शम्स' मज़े में हैं कि हम इश्क़ में मुब्तिला नहीं

इस जिंदगी में और मुसीबत कोई नहीं
खुद जिंदगी हुई है मुसीबत कभी-कभी

देखें कि अब उम्मीद पे जाते हैं कहाँ तक
अनबन सी चल रही है कुछ खुदा से इन दिनों.

इस जिंदगी में और मुसीबत कोई नहीं
खुद जिंदगी हुई है मुसीबत कभी-कभी

देखें कि अब उम्मीद पे जाते हैं कहाँ तक
अनबन सी चल रही है कुछ खुदा से इन दिनों.

मत पूछो ये मुझसे कि कब याद आते हो
जब जब साँसे चलती हैं बहुत याद आते हो
नींद में पलकें होती हैं जब भी भारी
बनके ख्वाब बार बार नज़र आते हो
महफिल में शामिल होते हैं हम जब भी
भीड़ कि तन्हाईओं में हर बार नज़र आते हो
जब भी सोचा कि फासला रखूँ मैं तुम से
ज़िन्दगी बन कर साँसों में समा जाते हो
खुद को तूफ़ान बनाने कि कोशिश तो की
बन कर साहिल अपने आगोश में समा जाते हो
चाहा ना था मैने इस पहेली में उलझना
हर उलझन का जवाब बन कर उभर आते हो
सूरज की रोशनी, चंदा की चांदनी
आसमान को देखता हूँ मैं जब जब
तुम्हारी कसम बहुत बहुत याद आते हो
अब ना पूछना मुझसे की कब कब याद आते हो

हर तरफ है दरिन्दे अब दुनिया में कहाँ इंसान बाकी है,

कामयाबी की महफ़िल में अब भी मेरी पहचान बाकि है !

मैं तो परिंदा हूँ किस हद तक रखोगे तुम मुझे,

अब भी मेरे परों में कामयाबी की उड़ान बाकि है !!


कभी आंसू छुपा छुपा के रोये, कभी दास्ताँ-ए-ग़म सुना के रोये,

रात कटी है इन्तेजार-ए-यार में, हम रात भर तारों को जगा के रोये,

फिर वो न आया रात का वादा करके, हम तमाम रात शम्मा जला जला के रोये,

आज रात उनके आने की उम्मीद थी हमें, वो न आये हम घर सजा सजा के रोये,

सुना है दुआ से होती है मुराद दिल की पूरी, हम सारी रात हाथ उठा उठा के रोये !!

♥ज़िन्दगी प्यारी सही लेकिन हमे मरना तो है ♥

लब पे पाबन्दी नही एहसास पे पहरा तो है
फिर भी अहल-ए-दिल को अहवाल-ए-बशर कहना तो है

अपनी गैरत बेच डालें अपना मसलाक छोड दें
रहनुमाओं मे भी कुछ लोगो को ये मन्शा तो है

है जिन्हे सब से ज़्यादा दावा-ए-हुब्ब-ए-वतन
आज उन की वजह से हुब्ब-ए-वतन रुसवा तो है

बुझ रहे हैं एक एक कर के अकीकदों के दिये
इस अन्धेरे का भी लेकिन सामना करना तो है

झुठ क्यू बोलें फ़रोग-ए-मस्लहत के नाम पर
ज़िन्दगी प्यारी सही लेकिन हमे मरना तो है!