मुझे पढो तो ज़रा अहतियात से पढना
मुझे पढो तो ज़रा अहतियात से पढना खुद अपनी जात में बिखरी हुई किताब हूँ मैं ......
Thursday, August 12, 2010
मैं कल तक रुक न पाउंगी..
वक्त कहता है मैं फिर न आउंगी..
तेरी आँखों को अब न रुलाउंगी..
जीना है तो इस पल को जी ले..
मैं कल तक रुक न पाउंगी..
सबको छोड़ने क़ा मन करता हैं
सबको छोड़ने क़ा मन करता हैं
सबसे कही दूर जाने क़ा मन करता हैं
न किसी से प्यार करू
न किसी के प्यार के काबिल बनू
न किसी से दिल लगाऊ
न किसी क़ा दिल तोडू
न किसी पे ऐतबार करू
न किसी क़ा इंतज़ार करू
सबसे नाता तोड़ने क़ा मन करता हैं
न किसी से बात करू
न कोई वादा करू
न कोई वफ़ा की उम्मीद करू
न किसी से बेवफाई करू
न किसी को अपना कहू
न किसी को यादों में बसाऊ
खुद से प्यार को दूर करने क़ा मन करता हैं
न कोई दुआ करू न किसी पे यकीन
न कोई रास्ता धुंडू न कोई मंजिल
न कोई सपना सजाऊ न कोई इरादे
रात को नींद का न सुबह उठने क़ा
न खुद से न कोई परायों से
खुद से दूर जाने क़ा मन करता है
दुनिया से अलग होने क़ा मन करता है
न दुःख पे आंसू बहाऊ
न ख़ुशी से झूम उठू
न किसी के मिलने पे मुस्कुराऊ
न किसी के बिचादने क़ा शोक मनाऊ
न खुद के लिए रोऊ न किसी और के लिए
कही खो जाने क़ा मनन करता है
हकीकत से मुह मोड़ने क़ा मन करता है
सुब कुछ मिला सकून की दोलत नहीं मिली...
तुम ने तो कह दिया मोहब्बत नहीं मिली
मुझ को तो यह भी कहने की मोहलत नहीं मिली
नींदों के दिस जाते कोई खवाब देखते
लेकिन दिया जलने से फुर्सत नहीं मिली
तुझ को तो खैर शहर के लोगों क़ा खौफ था
और मुझ को अपने घर से इजाज़त नहीं मिली
बेजार यूं हुए के तेरे एहद में हमें
सुब कुछ मिला सकून की दोलत नहीं मिली...
.
हज़ार ग़म थे मेरी ज़िन्दगी अकेली
हज़ार ग़म थे मेरी ज़िन्दगी अकेली थी
ख़ुशी जहां की मेरे वास्ते पहेली थी
वफ़ा की तलाश तो अक्सर बेवफाओं को होती है
हम ने तो दुनिया ही छोड़ दी किसी की वफ़ा के लिए
Thursday, July 29, 2010
तेरे बिना
मन लगाने के कितने बहाने किये
किन्तु तेरे बिना मान लगा ही नही
थाम ली प्रीति ने
याद की बाँसुरी
किन्तु वह भी हृदय में
फिरी बन छुरी
गीत गाने के कितने बहाने किये
किंतु तेरे बिना सुर जगा ही नहीं
बीन के तार पर
उंगलियाँ छिल गई
स्वर उठा तो
उन्हें आँधियाँ मिल गई
मुस्कराने के कितने बहाने किये
पर किसी भी हँसी ने ठगा ही नही
"तुम्हें भुलाना मुश्किल है "
तुम्हें भुलाना मुश्किल है
कैसे भूल जाऊं उस मुकाम को
वही हमारी यादें थी
तब हमारे होठों पर बस
मिलने की फरियादें थी
मिलने से पहले ही
क्यों हम जुदा हो गये
हुई क्या खता मुझसे
जो तुम खफ़ा हो गये
काश! तुम समझ सकते
मेरे भी सीने मे दिल है
तुम्हें भुलाना मुश्किल है
कितनी आसानी से तुमने
प्यार को दोस्ती का नाम दे दिया था
तुम्हीं तो थे जिसे मैनें
दिलों-जां से प्यार किया था
वैसे तो सारी ज़िंदगी में
आज के बाद कल है
तुम्हें भुलाना मुश्किल है
बंधनों में बंधना है
किसी प्यार का अंज़ाम नहीं
करते रहे गिला सभी से
यह भी कोई काम नहीं
सच्चा हो प्यार अगर
तो शिकायत नहीं होती
बंधनों मे बँधनें की
सभी की इनायत नहीं होती
मेरे जीवन मे तो अब
तुम्हारे यादों की महफिल है
तुम्हें भुलाना मुश्किल है
मुझे ज़िन्दगी की तलब नहीं
मुझे ज़िन्दगी की तलब नहीं, मौत का इंतज़ार हैं.
चलते चलते यह फ़न भी सिख लिया हमने;
दौरान-ए-सफ़र कैसे होटों पे हसीं सजाते हैं.........
Newer Posts
Older Posts
Home
Subscribe to:
Posts (Atom)